रुडकी, फरवरी 28 -- क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों और किसानों पर दर्ज हो रहे मुकदमों के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मंगलौर कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। धरने का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा की पिछले कुछ समय से क्षेत्र में किसानों के ट्यूबवेल, मोटर और अन्य कृषि उपकरणों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी विफलता छिपाने के लिए उल्टा किसानों पर ही झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...