शामली, अप्रैल 16 -- चौसाना। मंगलौरा निवासी युवा पहलवान बादल चौधरी ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित अंडर-20 जूनियर नेशनल कुश्ती चौंपियनशिप के ग्रीको-रोमन 77 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 10 से 12 अप्रैल तक हुई इस प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों के करीब 1100 पहलवानों ने हिस्सा लिया, जिसमें बादल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक जगह बनाई। सेमीफाइनल में दिल्ली के पहलवान से हार के बाद उन्होंने तीसरे स्थान के मुकाबले में गुजरात के पहलवान को हराकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले बादल के पिता ओमकार सिंह का निधन हो चुका है। यह भी पढ़ें- अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ के मुकुल चौधरी ने जीता रजत पदक इसके बाद उनकी मां रचना देवी ने सीमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.