अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़। सुदामापुरी क्षेत्र स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि के क्रम में रविवार को भव्य शिव बरात निकाली गई। सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर दो बजे से भंडारा शुरु हुआ। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भगवान शिव के जयकारों, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लोगों ने भगवान शिव के दर्शन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद व भोजन की व्यवस्था की गई थी। देर रात तक श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी रहा। भंडारे का समापन रात 10 बजे हुआ। इस अवसर पर पं. अमित कुमार भारद्वाज, निखिल गुप्ता, देवेंद्र उपाध्याय, काकू मंगलेश्वर, सोनू मित्तल, नवनीत शर्मा, विपुल गौतम, केशव मंगलेश्वर, छोटू तांडव, हर्षित अग्रवाल, शिवम सक्सेना, श्याम सक्सेना, राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.