मंगली पुरवा रेलवे फाटक पर जाम बना बना लोगों की मुसीबत
हरदोई, जून 12 -- हरदोई। जिले में विकास कार्यों और नई परियोजनाओं को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं। लेकिन शहर की एक पुरानी समस्या आज भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। हरदोई रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मंगली पुरवा रेलवे फाटक पर प्रतिदिन लगने वाला जाम हजारों राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। स्थानीय लोग वर्षों से यहां फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मंगलीपुरवा रेलवे फाटक शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। रेलवे स्टेशन के समीप होने के कारण यहां दिनभर ट्रेनों का आवागमन बना रहता है। ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार लोगों को फाटक खुलने का इंतजार करने में काफी समय तक खड़ा रहना पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.