चाईबासा, फरवरी 13 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना अंतर्गत मंगला हाट के तीन दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर 80 हजार रुपये का सामान और नगद रुपये की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मंगला हाट के दुकानदार रवि गुप्ता, मनोज गुप्ता व सुषमा देवी अपनी दुकानों को बंद कर बुधवार की रात घर चले गए। गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने आए तो दुकान का ताला टूटा पाया। दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार चोरी की घटना हो चुकी है। पहले रात्रि प्रहरी भी रखा गया था। लेकिन अपराधी किस्म के लोगों द्वारा रात्रि प्रहरी के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया जाता है। इधर कुछ दिनों से यहां रात्रि प्रहरी नहीं है। दुकानदारों ने बताया कि घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.