मंगला माता के मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बदायूं, मार्च 28 -- नवरात्रि नवमी पर आंवला-वजीरगंज मार्ग स्थित मंगला माता खेडे वाली मैया मंदिर में रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और पूरे दिन भक्तों का आवागमन बना रहा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं और जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर चुनरी चढ़ाई। आसपास और दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था संभाली, जिससे दर्शन में असुविधा नहीं हुई। भक्तों ने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.