चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- सोनुवा। मंगला पूजा के मौके पर सोनुवा प्रखंड के भालूरंगी गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं दर्शकों ने भाग लेकर देर रात तक नृत्य का आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक उपस्थित रहे। उनके आगमन पर आयोजन समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने ल मां मंगला पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हैं। छऊ नृत्य मंडलियों ने पौराणिक कथाओं एवं लोक परंपराओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों की वेशभूषा, मुखौटे और जोशपूर्ण प्रदर्शन ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रत...