चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- सोनुवा। मंगला पूजा के मौके पर सोनुवा प्रखंड के भालूरूंगी गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक उपस्थित रहे। उनके आगमन पर आयोजन समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हैं। छऊ नृत्य मंडलियों ने पौराणिक कथाओं एवं लोक परंपराओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों की वेशभूषा, मुखौटे और जोशपूर्ण प्रदर्शन ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.