लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना में मां मंगला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण करीब 1 करोड़ 53 लाख 40 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस योजना के तहत खुटार रोड से मंदिर तिराहे तक सीसी रोड, एक बरामदा हाल, चारों ओर इंटरलॉकिंग, स्वच्छ जल के लिए समरसेबल बोरिंग व ऑटो प्लांट, बैठने के लिए स्टील बेंच और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की सुविधा विकसित की जा रही है।वर्तमान में परिसर में एक बड़ा हाल, पानी और प्रकाश की व्यवस्था का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से जारी है। खुटार मार्ग से मंगला मंदिर तिराहे तक सीसी रोड निर्माण को लेकर नालियों के ऊपर किए गए पक्के अतिक्रमण को हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही जयसवाल मेडिकल स्टोर के पास से मंगला मंदिर तिराहे तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.