मंगला तेल क्षेत्र से उत्पादन 2,000 बैरल प्रतिदिन बढ़ा
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- जयपुर। वैश्विक तेल बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ावा देते हुए राजस्थान के मंगला तेल क्षेत्र से उत्पादन में प्रतिदिन लगभग 2,000 बैरल की वृद्धि हुई है। इस क्षेत्र का परिचालन करने वाली कपंनी के अधिकारियों के अनुसार कच्चे तेल के उत्पादन में यह बढोतरी तकनीकी नवाचार और रणनीतिक पुनर्विकास योजना के माध्यम से इस पुराने तेल क्षेत्र में होने वाली प्राकृतिक गिरावट को रोककर प्राप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि मंगला तेल क्षेत्र की खोज 2004 में हुई थी और इससे उत्पादन 2009 में शुरू हुआ। मंगला तेल क्षेत्र देश के सबसे बड़े जमीनी (आनशोर) तेल भंडारों में से एक है और इसने राजस्थान को एक प्रमुख कच्चा तेल उत्पादक क्षेत्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें- कच्चे तेल में उछाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.