बोकारो, मार्च 23 -- गोमिया। प्रखंड के महुआटांड़, कुंदा, बारीडारी व तिलैया क्षेत्र में मंगला जुलूस को लेकर शोभा यात्रा 24 मार्च को निकाली जायेगी। अध्यक्ष सतपाल, सचिव बृजमोहन महतो, कोषाध्यक्ष रामचंद्र सिंह व संयोजक गोतम देवा ने बताया कि शोभायात्रा मठवाटांड़, जागेश्वर से प्रारंभ होकर कुंदा, दुधमटिया, तेवरा, चुगनू, तिरला, बारीडारी, रंगामाटी, चगड़ी, लावालौंग, खखंडा, मुरपा व तिलैया होते हुए पुनः जागेश्वर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...