हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि मंगला जलूस, रामनवमी और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर हजारीबाग पुलिस ने कॉलटेक्स चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल किया। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले क्या करें एवं क्या न करें संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.