वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वासंतिक नवरात्र में अष्टमी की तिथि पर गुरुवार को भक्तों ने बालाघाट स्थित मंगला गौरी के मंदिर में दर्शन पूजन किया। ब्रह्म मुहूर्त में देवी की मंगला आरती की और उसके बाद भक्तों के लिए पट खोल दिए गए। वहीं भगवती के शक्ति स्वरूपों के दर्शन के क्रम में मां मां महागौरी यानी भगवती अन्नपूर्णा का दर्शन-पूजन करने के लिए भी भक्त उमड़े रहे।वासंतिक नवरात्र में गौरी दर्शन के महत्व को देखते हुए अष्टमी तिथि पर भक्तों ने बालाघाट स्थित मंगला गौरी के मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। कहते हैं देवी की आराधना से व्यक्ति के समस्त अमंगलों का क्षय हो जाता है। भोर में मंदिर के महंत परिवार के सदस्यों ने देवी की आरती की। मां मंगला गौरी को सुहाग की देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में सुहागिनों ने देवी को नारियल और अड़हुल की ...