प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज। चंद्रग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने से पहले ही प्रयागराज में मंदिरों के कपाट बंद किए जाने लगे। बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर में सुबह की मंगला आरती के बाद कपाट बंद किया गया। साढ़े पांच बजे पवनसुत का शृंगार कर उनकी आरती उतारी गई। मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर में ताला लगा दिया गया। मंदिर दोबारा रात आठ बजे खुलेगा। पवनसुत का शृंगार व विशेष आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। वहीं मनकामेश्वर, कोटेश्वर महादेव, मां ललिता व मां कल्याणी सहित अन्य मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद सुबह 8.45 बजे बंद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.