अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय परिसर स्थित देवी मंदिर में प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ घटस्थापना एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक कराया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पी. के. दशोरा ने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें शक्ति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। वहीं रजिस्ट्रार डॉ. समरवीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में नौ दिनों तक नियमित रूप से पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.