मंगलायतन के प्रो. देवाशीष को मिला नवरत्न सम्मान
अलीगढ़, जुलाई 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता मंगलायतन विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्रोफेसर एवं प्रख्यात इंडियन स्लाइड गिटार वादक प्रो. देवाशीष चक्रवर्ती को आगरा की ताल सरगम अकादमी द्वारा 'नवरत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया है।प्रो. चक्रवर्ती ने सम्मान को अपने गुरुओं, विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों को समर्पित करते हुए ताल सरगम अकादमी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कलाकारों को और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। आगरा में आयोजित सम्मान समारोह में देशभर से आए प्रतिष्ठित कलाकारों, संगीतज्ञों और सांस्कृतिक जगत की अनेक विशिष्ट हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और उसके संरक्षण पर भी विशेष चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.