मंगलायतन के नए कुलसचिव बने कमांडर मनोज के.
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भारतीय नौसेना की गौरवशाली पृष्ठभूमि से जुड़े कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त) को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त कुलसचिव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। कमांडर मनोज के. को रक्षा सेवाओं, उच्च शिक्षा प्रशासन, मानव संसाधन प्रबंधन, तकनीकी संचालन एवं संस्थागत विकास का दो दशक से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है। भारतीय नौसेना में 23 वर्षों तक विशिष्ट सेवाएं दी है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। नर्सेज दिवस पर डा. शिवराज त्यागी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.