आगरा, अप्रैल 2 -- गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है। सद्दाम नगर निवासी मंगलामुखी शिवांगी ने बताया है कि मोहल्ला नगला इमाम बख्श निवासी मंगलामुखियों ने उसके इलाके में बधाई मांगी। जब जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो वह आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.