सासाराम, मार्च 22 -- पेज तीन करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के सिद्धनाथ बाबा मंदिर के समीप शनिवार की शाम एक युवती के गले से जबरन मंगलसूत्र व सोने का चेन छीनकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती के चाचा संजय सिंह ने दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के संबंध में पहाड़ी निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी बभनी स्थित बाजार से गांव लौट रही थी। इस बीच पहाड़ी सिद्धनाथ बाबा मंदिर के समीप तीन लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर उसके गले से मंगलसूत्र व सोने का चैन छीन लिया। शोर मचाने पर तीनों एक बाइक पर सवार होकर भाग निकले। थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.