गोरखपुर, मार्च 20 -- भर्रोह/गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में महिलाओं से लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। उनके पास से लूटे गए दो मंगलसूत्र भी बरामद हुए हैं। आरोपितों की पहचान गोला के बरहजपार निवासी प्रिंस निषाद पुत्र प्रेम निषाद और विवेक निषाद पुत्र अजीत निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी को गगहा क्षेत्र के सकरी निवासी इंद्रावती देवी पत्नी बलवीर ने तहरीर देकर बताया था कि वह गोला क्षेत्र के झरकटा गांव में अपने पिता फुलचंद्र से मिलकर पुत्र पीयूष के साथ ई-रिक्शा से ससुराल लौट थीं। गोपालपुर से बिसरा के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो युवकों ने चलती गाड़ी में उनके गले से करीब 1.20 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन ले गए।इ...