सासाराम, मार्च 9 -- दिनारा, एक संवाददाता। नटवार थाना क्षेत्र के राजपुर से नोखा की तरफ जाने वाली सड़क पर रविवार को शाम बिरुआं मोड़ के नजदीक बाइक पर सवार एक महिला के मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे बाइक सवार एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पूछताछ करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी नंदलाल राम का लगभग 19 वर्षीय पुत्र बब्लू राम बताया जाता है। घटना को लेकर पीड़ित महिला के पति के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला के पति नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी इनरमा पासवान के पुत्र विकास कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपने आवेदन में वादी ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ नोखा थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.