मंगलसूत्र चोरी मामले में पांच महिलाएं गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- बालाजी मंदिर शारदानगर में मंगलसूत्र चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर टप्पेबाजी पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए मंगलसूत्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। एएसपी सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि पवन कुमार की तहरीर पर एक टप्पेबाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। शारदानगर पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश किए गए थे। पुलिस जांच में जुटी हुई थी। मंदिर में लगे कैमरे खंगाले गए। जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिले। जिसके आधार पर निघासन लखीमपुर रोड पर कस्बा शारदानगर से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिलाएं लखनऊ, सीतापुर, हरदोई सहित आस पास के जिलों की रहने वाली हैं। महिलाओं पर चोरी व गैंगेस्टर के कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ी गई महिलाओं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.