गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसका उद्घाटन महिला अस्पताल में सुबह 9:30 बजे सीएमओ डॉ. राजेश झा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग को पहले चरण में इस टीके की 13 हजार डोज मिली है। सीएमओ ने बताया कि जिले में 44 कोल्ड चेन केंद्रों पर एचपीवी का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले में 53 हजार 960 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी बरही में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान 50 बेड के हास्पिटल का लोकार्पण व आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर विधायक श्रवण निषाद भी उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.