मंगलवार सुबह गरज के साथ जमकर बरसे बदरा, बाद में निकली तेज धूप
बिजनौर, मई 13 -- बिजनौर। दो-तीन दिन से गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार सुबह मौसम ने राहत दी। सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। तड़के आसमान में काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मंगलवार सुबह के समय चली ठंडी हवाओं और बारिश से वातावरण सुहाना हो गया। कई दिनों से तेज धूप और गर्मी से परेशान लोग मौसम बदलने से राहत महसूस करते नजर आए। यह भी पढ़ें- सवेरे काले बादलों के बीच बूंदाबांदी, दोपहर बाद तेज धूप से बढ़ी उमस हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ होते ही तेज धूप निकल आई, जिससे उमस फिर बढ़ने लगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.