नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात अचानक मौसम बदल गया। तेज धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ हिलते नजर आए और सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। IMD के अनुसार, कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD का कहना है कि अगले एक-दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश व गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालां...