नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- यश की फिल्म टॉक्सिक को मेकर्स ने 600 से 700 करोड़ के मोटे बजट में बनाया था। फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट रखी गई। पैन इंडिया सुपरस्टार यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत। फिल्म थिएटर में बड़े प्रमोशन के बाद रिलीज हुई। पहले दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के कलेक्शन का धमाका हुआ। और अब रिलीज के साथ 7 दिन बाद ये फिल्म 4 हफ्ते पहले रिलीज हुई एक भक्ति फिल्म हनुमान अंश से पीछे छूट गई है। हनुमान जी के दिन मंगलवार को फिल्म हनुमान अंश ने अपनी कमाई से यश की टॉक्सिक को पीछे छोड़ दिया है।हनुमान अंश ने टॉक्सिक को पछाड़ा करीब महीने भर पहले 7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश छोटे और नए एक्टर्स के साथ बनाई गई थी। इस फिल्म पर 2 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया गया। प्रमोशन के पैसे नहीं थे तो हनुमान जी के नाम पर भंड...