एटा, मार्च 1 -- एटा, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। लेकिन बार इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन कब और कैसे होगा। इसके बारे में बता दें कि इस बार होलिका दहन के लिए एक घंटे का मुहूर्त मिल रहा है। इस मुहूर्त में होलिका दहन की पूजा फलदायी रहेगी। सोमवार को ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि वाराणसी एवं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिका पूजन एवं दहन 02 मार्च को किया जाना है। जबकि रंगभरी होली 04 मार्च दिन बुधवार को मनाई जाएगी। बीच का दिन 3 मार्च का खाली है, क्योंकि इस दिन चंद्रग्रहण पड़ रहा है। 02 और 03 मार्च की रात को 01 घंटा 12 मिनट का समय होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त होगा। 03 मार्च को स्नान-दान की पूर्णिमा रहेगी। जबकि मधुमास (चैत्र मास) में मनाई जाने वाली रंगभरी होली 04 मार्च दिन बुधवार ...