मंगलवार को मेडिकल स्टोर खोलने की मांग को लेकर सीएमओ को दिया ज्ञापन
रुद्रपुर, जून 15 -- सितारगंज। सितारगंज के जनप्रतनिधियों ने सीएमओ केके अग्रवाल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। कहा कि माह में दूसरे व चौथे मंगलवार को नगर के मेडिकल स्टोरों के बंद रहने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। उन्हें दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। सोमवार को रुद्रपुर में सीएमओ को ज्ञापन देकर दूसरे व चौथे मंगलवार को सितारगंज के मेडिकल स्टोर बंद रहने के कारण दवाइयां नहीं मिल पाने की परेशानी से अवगत कराया। सीएमओ केके अग्रवाल ने केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को पत्र लिखकर नगरपालिका सितारगंज क्षेत्र में मंगलवार को क्रमबद्ध तरीके से मेडिकल स्टोर खुलवाने के लिए पत्राचार किया है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर दवाइयां मिल सके। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह, अविनाश वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, अंकित रस्तोगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.