मधुबनी, दिसम्बर 23 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति है। मंगलवार को भी धूप नहीं निकली। धुंध और कुहासा छाया रहा। इससे आम लोगों के साथ बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी अधिक बढ़ गयी है। ठंड का असर बाजार में भी दिख रहा। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। पछुआ हवा चलने से ठंड और बढ़ेगी। रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे जिले में ठंड से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। शाम ढलने के साथ ठंड अधिक बढ़ जा रही है। सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। पछुआ हवा चलने से ठंड का असर अधिक बढ़ जाता है। मंगलवार को दिनभर पछिया हवा चली। इससे कनकनी बढ़ गयी। लोग ठंड के कारण घरों में दुबक गये। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.