गंगापार, मार्च 10 -- कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता संघ कोरांव के पूर्व अध्यक्ष पर हुए कातिलाना हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को लामबंद हुए अधिवक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को भी बना रहा। सुबह 10 बजे जैसे ही तहसील के खुलने का समय हुआ, गुस्साए अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दिया। देखते ही देखते सभी कार्यालयों में ताले जड़ दिए गए। तहसील के अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाने का बहुत प्रयास किया, मगर वे मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच तहसील सभागार में पहुंचे एसडीएम संदीप तिवारी और ज्वाइंट एसडीएम अनिकेष वर्मा के पास भी पुलिस के प्रति वकीलो द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया। आक्रोश देख दोनों अधिकारियों ने एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय को बुलाया। वही तहसील मुख्यालय पर पहुंचे प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.