मंगलवार को प्रेरणा दिवस में होगा संपूर्ण समाधान
लखनऊ, जुलाई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर विकास खंड स्तर पर हर मंगलवार को 'प्रेरणा दिवस' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समूह दीदियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।अरुण कुमार मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बताया कि प्रथम मंगलवार को समूह सखी, द्वितीय मंगलवार को बैंक सखी, एफएलसीआरपी (वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति) व विद्युत सखी, तृतीय मंगलवार को अजीविका सखी एवं उद्योग सखी और चतुर्थ मंगलवार को एफएनएचडब्ल्यू सीआरपी (खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वछता संसाधन व्यक्ति) की समीक्षा बैठक प्रेरणा दिवस के रूप में आयोजित की जा रही है। इसमें उनकी शिकायतों का निस्तारण और सुझावो पर विचार किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.