मंगलवार को निकलेगी श्री महावीर झंडा शोभायात्रा
हरदोई, जून 21 -- संडीला। नगर में श्री महावीर झंडा मेला कमेटी की ओर से ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को श्री महावीर झंडा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्री महावीर झंडा मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा यातायात डायवर्जन की व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले 35 से 40 वर्षों से ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को श्री महावीर का झंडा बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाला जाता रहा है। कार्यक्रम के तहत काजीसराय स्थित हनुमान मंदिर में पूजन व हवन के बाद सुबह 11 बजे श्री महावीर झंडों की शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा काजीसराय से निकलकर माकुम कुआं, लोहारन टोला और प्रेस गली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.