चम्पावत, जनवरी 4 -- राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत में 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत छह जनवरी मंगलवार को देवीधुरा और सात जनवरी बुधवार को वल्सों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुँचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करना है। अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.