मंगलवार को डीएम से मिलेंगे किसान नेता
आगरा, मई 10 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता विपिन यादव के नेतृत्व में रविवार को धौर्रा गांव में इकाई का गठन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इनमें मौजा रहनकला, रायपुर के किसानों को भूमि अधिग्रहण कानून के तहत सभी सुविधाएं मुहैया कराने, किसानों को तत्काल पैसा देने, रायपुर से गदपुरा होते हुए छड़वाई तक के कच्चे रास्ते को पक्का कराना, नगला खरगा में श्मशान घाट की बाउंड्री, कुबेरपुर से गांव गदपुरा तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई। इनके संबंध में यूनियन के नेता मंगलवार को सुबह 10:30 बजे डीएम से मुलाकात करेंगे। गठन में धर्मवीर सिंह, सूर्यकांत, पंकज, अरुण कुमार, रणजीत सिंह, शांति स्वरूप, इंद्रावती देवी, रानी देवी, विद्या, संजू, गुड्डी, पिंकी रानी, कविता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.