कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ लगातार आ रहे हैं, लेकिन केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़ शेष पूरे देश में इसका असर पड़ रहा है। मंगलवार को भी पूर्वी यूपी के नजदीक तक बादल मंडराते रहे। बादल न गरजे और न बरसे। मंगलवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। अप्रैल का पहला विक्षोभ दो अप्रैल को आएगा जिसका प्रभाव छह अप्रैल तक पड़ेगा, लेकिन इसका असर उत्तर प्रदेश के केवल पश्चिमी जिलों तक सीमित रहेगा। पूर्वी यूपी को छोड़ देश के ज्यादातर हिस्सों में इसका असर पड़ेगा। 28 मार्च के पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार व मंगलवार को पूर्वी यूपी पर पड़ना था पर बादलों की रफ्तार इससे पहले ही थम गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.3 से 37 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी ...