मैनपुरी, जून 17 -- भोगांव। पंचायत चुनाव से ठीक पहले ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने से संभावित प्रत्याशियों का चुनावी गणित गड़बड़ा गया है। क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नाम गायब होने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ब्लॉक जागीर की ग्राम पंचायत मंगलपुर में अंतिम मतदाता सूची से सैकड़ों नाम काट दिए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जानबूझकर पात्र मतदाताओं को सूची से गायब किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, पंचायत निर्वाचक नामावली-2025 की अंतरिम सूची में कुल 1695 मतदाता दर्ज थे, लेकिन पंचायत निर्वाचक नामावली-2026 की अंतिम सूची में यह संख्या घटकर मात्र 1093 रह गई। यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट से काटे गए पात्रों के नाम फिर से जोड़े जाएं: डिंपल अचानक 602 मतदाताओं के नाम कम होने से पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल ...