कानपुर, मार्च 21 -- मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर कस्बे में मुख्य चौराहे से बस्ती को जाने वाली सड़क लगभग 500 मीटर तक बिल्कुल जर्जर है। इससे आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में उखड़ी पड़ी गिट्टी व बड़े गड्ढे बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं। सरकार सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दे रही है। अधिकांश सड़कों की मरम्मत हो चुकी है, लेकिन मंगलपुर चौराहे से ककोर रोड को जाने वाली सड़क चौराहे से और बस्ती तक बिल्कुल जर्जर है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और जगह-जगह गिट्टी उखड़ी पड़ी है। थोड़ी सी बरसात होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को परेशानियां होती है, जबकि यह सड़क कुदौली, मड़ौली, सिकहिला, सबलपुर, भूटा आदि गांवों के लोगों को मंगलपुर आने के लिए मुख्य रास्ता है। अधिकांश लोग इसी रास्ते से होकर मंगलपुर चौराह...