हल्द्वानी, जनवरी 31 -- खरीदारी के लिए बाजार आई थीं दोनों महिलाएं पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया मुकदमा दर्ज हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी के मंगलपड़ाव बाजार में खरीदारी को आई दो महिलाओं के मोबाइल फोन चोरी हो गए। बाजार में जब दोनों को इसका पता लगा तो उन्होंने सब्जी मंडी में खोज की, लेकिन फोन नहीं मिला। बाद में दोनों महिलाओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिठौरिया, ऊंचापुल निवासी दीक्षा ने तहरीर देकर कहा कि शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे वह मंगलपड़ाव में बाजार से खरीदारी कर रही थी। किसी व्यक्ति ने उसके पर्स से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना सदर बाजार की है। वहीं दूसरी घटना भी इसी बाजार की है। सावित्री कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी दुर्गा भोसले ने तहरीर देकर कहा कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास जब वह मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.