मंगलपड़ाव क्षेत्र से अचार का सैंपल भरा
हल्द्वानी, सितम्बर 18 -- हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाकर हल्द्वानी में मंगलपड़ाव की एक यूनिट से अचार का सैंपल भरा है। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा गया है। आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार बाजार में खाद्य पदार्थों की निगरानी कर रहा है। जिससे मिलावट पर अंकुश लगाया जा सके। इसी के तहत शुक्रवार को विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में एक टीम मंगलपड़ाव स्थित एक अचार की यूनिट पर पहुंची। यूनिट में अचार बनाने के साथ बिक्री किया जा रहा था। टीम ने जांच करने के बाद अचार का एक सैंपल भरा। इसके बाद संचालक को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.