बोकारो, अप्रैल 29 -- कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित चर्चित माँ मंगलचंडी मंदिर में बिजली की व्यवस्था नहीं है। इससे शाम के बाद पूरा मंदिर परिसर में अंधेरा पसर जाता है।

समाजसेवी की मांग मंजूरा के युवा समाजसेवी प्रकाश प्रजापति ने स्थानीय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं स्थानीय विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मंगलचंडी मंदिर में बिजली व्यवस्था या सोलर पैनल युक्त प्रकाश व्यवस्था करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मंगलचंडी मंदिर न सिर कसमार प्रखंड, बल्कि बोकारो जिले एवं आसपास के कई जिले के श्रद्धालु इस चर्चित मंगलचंडी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आते हैं।

श्रद्धालुओं की संख्या हर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी करने एवं मत्था टेकने यहां पहुंचते हैं। मंगलवार के दिन पूजा अर्चना के बाद प्रसाद बनाने एवं ग्रहण करने में शाम हो जाती ह...