लखनऊ, मार्च 28 -- चिनहट का छोहरिया माता मंदिर परिसर शनिवार को 105 निर्धन कन्याओं के विवाह का साक्षी बना। मंदिर परिसर में मंगलगीतों और वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच सभी कन्याओं ने अपने-अपने वर के गले में जयमाला डाली। बाद में युवतियों ने युवकों के साथ विधि विधान से सात फेरे व सप्तपदी संस्कार की परंपरा का निर्वहन किया। मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ ट्रस्ट की ओर से निर्धन बेटियों का 26वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह छोहरिया माता मंदिर परिसर में धूमधाम से हुआ। शनिवार देर शाम चिनहट कोतवाली स्थित महाबीरन मंदिर से 105 दूल्हों की भव्य बारात बैंड-बाजे और आकर्षक बग्घियों के साथ निकाली गई। काफी संख्या में परिवारीजन, रिश्तेदार एवं श्रद्धालू बारात में शामिल हुए। नाचते-गाते बाराती द्वारचार के लिए छोहरिया माता मंदिर की ओर रवाना हुए। फिर विवाह समारोह ...