मंगरोडीह क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्वांचल इलेवन बना चैंपियन
गिरडीह, जून 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मंगरोडीह में चल रहे स्व. काशी सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट सीजन-1 का भव्य समापन शुक्रवार शाम को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। फाइनल मैच में पूर्वांचल इलेवन की टीम ने 33 रनों से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को कप और 41 हजार रुपये नगद तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद और कप देकर सम्मानित किया गया। वहीं तीसरे स्थान पर साठू ठाकुर की टीम (मुखिया जी 11) को 11 हज़ार का नगर पुरस्कार और कप देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट का आगाज मुख्य अतिथि समाजसेवी सह वरीय संवेदक उमेश सिंह ने फीता काटकर किया था। उनके साथ आनंद भारद्वाज, साठू ठाकुर, भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय और मुखिया आशा देवी मौजूद थे। आयोजक जागेश्वर सिंह, उमेश सिंह, प्रवीण सिंह और निशांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.