मंगरा में 10 चापानल खराब,बनाने की मांग
लातेहार, अप्रैल 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मंगरा पंचायत में 10 चापानल खराब होकर पड़ी हुई है। उसका रिपेयर कराने में देरी की जा रही है। ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू और मंगरा के मुखिया बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि खराब चापानलों के बारे में विभागीय अधिकारियो को जानकारी दे दी गई है। उनसे उक्त खराब चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की गई है। बता दे कि विभिन्न पंचायतों से खराब चापानलों के बारे में जो सूचना मिल रही है, इससे लगता है कि अब तक विभागीय स्तर पर खराब चापानलो की मरम्मत कराना शुरू नही किया गया है। तभी तो विभागीय अधिकारियों को खराब चापानलों के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.