लातेहार, जून 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मंगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरपास निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। दस दिनों के अंदर अंडरपास निर्माण के लिए टेंडर की कागजी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को मंगरा में प्रबुद्ध नागरिक सम्मान समारोह में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इसके लिए धनबाद के डीआरएम से बात हुई है। उन्होने कहा कि बरवाडीह के बाबा चौक से पहाड़ी मन्दिर रास्ते और केचकी में फूट ओवर ब्रिज का निर्माण के लिए भी बहुत जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। इसके लिए रेल अधिकारियों से वार्ता चल रही है। उन्होने कहा कि चुनाव के समय जो वायदा ग्रामीणों से किया था, उसी वायदा के अनुसार मंगरा में अंडरपास की स्वीकृति दिलाई गई है। समारोह में आठ प्रबुद्ध नागरिकों को सांसद ने सम्मानित किया। ...