मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। नगर पंचायत कछवां के मंगरवारी वार्ड के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पंचायत प्रशासन ने मंगलवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवा कर अन्यत्र फेंकवा दिया। वहीं, सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को ट्रैक्टर लादकर कूड़ा डंपिंग केंद्र पर भेजवा दिया गया। सफाई कराने के बाद नाली के आसपास चूना का छिड़काव कराया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है, जिससे अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं बिजली के टेढ़े पोल को बदलवाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर मंगरवारी वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.