सिमडेगा, मई 23 -- ठेठईटांगर प्रतिनिधि। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन राजाबासा एवं कोनमेंजरा पंचायत में शिविर लगाकर किया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सिमडेगा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि योजना के वास्तविक एवं योग्य लाभुकों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचे और अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान लाभुकों से आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा ली गई। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लाभुकों के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक जानकारी दर्ज की गई। बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों, मुखियाओं, वार्ड सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि पंचायत क्षेत्र के सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन समय पर पूर्ण करान...