मंईयां सम्मान योजना सत्यापन में रुपए मांगने का वीडियो वायरल
गिरडीह, मई 14 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड की धुरगड़गी पंचायत अंतर्गत तेलमकरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन के नाम पर रुपए मांगने का मामला बुधवार को सामने आया है। बुधवार को इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। वायरल वीडियो में आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में महिला लाभुक कतार में खड़ी दिखाई दे रही है। आरोप है कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक लाभुक से खुलेआम दो सौ रुपए की मांग की जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन शिविर में उमड़ी भीड़ मामले के तूल पकड़ने पर कुछ लोगों द्वारा संबंधित आंगनबाड़ी सेविका को मंदबुद्धि बताकर पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.