रांची, मार्च 7 -- झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तहत रांची जिले में लाभुकों को फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी ) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है। इससे पहले लाभुकों के बीच योजना अंतर्गत जनवरी महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान किया जा चुका है। और अब फरवरी महीने की मंईयां सम्मान योजना का पैसा लाभार्थियों के खातों में भेज दिया गया है। इस तरह रांची के अलग-अलग प्रखंड और शहरी इलाकों में रहने वाले महिलाओं के खातों में 2500 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं।फरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.