दुमका, मई 28 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन के लिए पंचायत भवन में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में लाभुकों से आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर सत्यापन कराया जा रहा है। इस संबंध में मुखिया राजू पुजहर ने बताया कि पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर लाभुकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्वयंसेवक कपिल कुमार एवं विजय मंडल द्वारा लाभुकों के दस्तावेजों की जांच किया जा रहा है। लाभुकों से जल्द से जल्द पंचायत भवन पहुंचकर अपना सत्यापन कराने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर भ्रम व आपाधापी की स्थिति मुखिया ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पंचायत भवन में महिलाओं एवं अन्य...