मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर हो रहा शोषण
गोड्डा, जून 2 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर बहुत बड़ा खेल चल रहा है।कई पंचायत के मुखिया व अन्य बिचौलिए द्वारा इसके सत्यापन का हवाला देकर उन्हें नाम कट जाने का भय भी दिखाते हुए उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
सत्यापन का खेल कई लाभार्थियों ने बताया कि सत्यापन के नाम पर उन लोगों से आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता और पेन कार्ड की छाया प्रति मांगी जा रही है।इसके लिए पंचायत भवनों में लाभार्थियों की भीड़ लग रही है। क्योंकि उन्हें इस बात की आशंका सता रही है कि इतने कागजात जमा करने के बाद भी सूची से उनका नाम तो नही कट जाएगा।
बीडीओ का बयान इस संबंध में बीडीओ अभिनव कुमार ने बताया कि कहीं कोई सत्यापन का निर्देश नही है, और न हीं इसके लिए लाभार्थी से किसी भी प्रकार का दस्तावेज लेना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.